ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके मामा पर लगाया आरोप

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक 22 साल युवक संधिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. वही परिजनों का आरोप है कि युवक का गला दबाकर हत्या की गई है. उन्ह

बिहार: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके मामा पर लगाया आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक 22 साल युवक संधिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. वही परिजनों का आरोप है कि युवक का गला दबाकर हत्या की गई है. उन्होंने मृतक की पत्नी रुकसार प्रवीण और उसके नाना नूर मियां सहित मामा मोहम्मद फहीम, मोहम्मद मोकीम, मोहम्मद वसीम पर लगाया है.


यह घटना जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी तालाब के पास का है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


इस मामले में मृतक के छोटे भाई मोहम्मद छोटू ने पुलिस को बताया कि उसके सभी परिवार वाले छोटी बहन को लेकर एक निजी क्लिनिक गए हुए थे. जब रात के साढ़े दस बजे घर पहुंचा और वह छत पर चला गया. कुछ देर बाद भाभी रुकसार प्रवीण आकर बताए कि नवाब इस दुनिया में नहीं हैं, जिसके बाद वह दौड़कर छत से नीचे आया तो देखा कि उसका भाई घर के बाहर दरवाजे पर गिरा हुआ है. जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


टैग्स