ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

नवादा : शो रुम में लूटपाट के दौरान फायरिंग, महिला को लगी गोली

NAWADA : नवादा में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नारदीगंज थानाक्षेत्र के राजगीर बोधगया राजमार्

नवादा : शो रुम में लूटपाट के दौरान फायरिंग, महिला को लगी गोली
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है.  अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नारदीगंज थानाक्षेत्र के राजगीर बोधगया राजमार्ग की है, जहां अपराधियों ने होंडा शोरुम में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने हमला बोल दिया औऱ शो रूम के शीशे,लैपटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही साथ काउंटर से डेढ़ लाख नगद भी  ले गए. शो रूम के मालिक अजय कुमार  बताया कि 6 सितंबर रविवार को हंडिया निवासी रौशन कुमार उर्फ चाभो,वीगन कुमार,फजिलपुर निवासी गोलू कुमार,सादिक पुर निवासी विवेक कुमार उर्फ छोटू व विकास कुमार सभी शो रूम में आए और शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने लगे थे.

रुपया नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए शो रूम को बन्द करने का धमकी देकर चलते बन थे. जिसका लिखित शिकायत भी उन्होंने  थाने में किया था.   मंगलवार की शाम वहीं अपराधी  शो रूम में पहुंच कर तोड़ फोड़ करने लगे और डेढ़ लाख रुपये भी ले गए. इस दौरान हंडिया निवासी रौशन कुमार ने सात राउंड फायरिंग भी गई, जिसमें   से एक गोली संचालक की पत्नी को पैर में लग गई. उन्हें इलाज के लिए  पावापुरी रेफर कर दिया गया है.सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात में लग गई है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता