ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन

नवादा में पुलिस की हैवानियत, थाने के बाथरूम में बंद कर महिलाओं को बेरहमी से पीटा

NAWADA : नवादा में पुलिस की बर्बरता सामने आई है, जहां पुलिस ने महिलाओं की पिटाई कर दी है. नवादा पुलिस पर महिलाओं को थाने के बाथरूम में बंद कर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप ल

नवादा में पुलिस की हैवानियत, थाने के बाथरूम में बंद कर महिलाओं को बेरहमी से पीटा
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : नवादा में पुलिस की बर्बरता सामने आई है, जहां पुलिस ने महिलाओं की पिटाई कर दी है. नवादा पुलिस पर महिलाओं को थाने के बाथरूम में बंद कर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगा है. नवादा की एसपी सायली सावलाराम डी ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है. उचित कार्रवाई की जाएगी. घटना 08 दिसम्बर को रोह में पंचायत चुनाव के दौरान घटी बतायी जाती है.


क्या है पूरा मामला 

रोह इंटर स्कूल के बूथ नंबर 122 पर पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान मोबाइल को भीतर लेकर जाने की बात पर झड़प हुई थी. पीड़िता सलोनी की मानें तो पुलिस के मना करने पर वह मोबाइल अपनी मां को देकर भीतर वोट देने भीतर चली गयी. इसी बीच उसकी बहन को एक पुरूष कांस्टेबल द्वारा पीटने पर लोग भड़क उठे और इसमें एक महिला कांस्टेबल सुमन कुमारी का सिर फट गया. जब वह वोट देकर बाहर निकली तो वहां भगदड़ मचा था. 


वह भगदड़ से बचने के लिए पुलिस की ओर भागी परंतु पुलिस ने बचाने की जगह उसे वह उसकी बहनों तथा मां को पीटने लगी. आरोप है कि इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो पुलिस उन्हें जीप से लेकर थाना गयी और बाथरूम में बंद कर बुरी तरह से पीटा. वहीं पुलिस की मानें तो महिला कांस्टेबल के घायल होने पर पुलिस भड़क उठी थी.


इस घटना के बाद सलोनी कुमारी, उसकी दो बहनों निशा कुमारी और रेशमी कुमारी के अलावा उसकी मां सुनीता देवी को गिरफ्तार कर 09 दिसम्बर को नवादा जेल भेज दिया गया था. वहां से सलोनी के सिर में चक्कर आने की शिकायत पर 10 दिसम्बर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दहशत के मारे वह किसी को कुछ बोल नहीं पा रही थी. 


सलोनी और उसकी बहन रेशमी बीपीएससी की तैयारी कर रही हैं, जबकि उसकी बहन निशा मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंड है और नोएडा में एक इलेक्ट्रानिक मीडिया की कर्मी बतायी जा रही है. बता दें कि सलोनी के पिता शंकर प्रसाद की अप्रैल 2021 में कोरोना से मौत हो चुकी है. बहनें ट्यूशन कर तैयारी व पढ़ाई कर रही हैं.

टैग्स