ब्रेकिंग
Bihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारी

नवादा में डायरिया का प्रकोप, बदलपुर गांव में 27 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

NAWADA: नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव स्थित महादलित टोले में 24 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। बीमार लोगों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।&n

नवादा में डायरिया का प्रकोप, बदलपुर गांव में 27 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव स्थित महादलित टोले में 24 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। बीमार लोगों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। 


गौरतलब है कि 22 अगस्त को इसी गांव के श्यामसुंदर राजवंशी के बेटे गौतम कुमार की मौत डायरिया से हुई थी। गौतम भोज खाने के बाद  बीमार हुआ था। एक साथ 24 लोगों के डायरिया से पीड़ित होने की सूचना के बाद डीएम यशपाल राणा ने सिविल सर्जन को खुद मामले की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।


 डीएम के निर्देश पर नरहट पीएचसी से मेडिकल टीम को प्रभावित गांव में भेजा गया है। मेडिकल टीम गांव में कैम्प कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इस दौरान गांव में भी 3 और लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। लेकिन उनकी स्थिति नियंत्रण में है। 


स्वास्थ्य विभाग आस-पास के गांवों पर भी इस बीमारी के फैलाव को लेकर नजर रख रही है। 2 दिन पूर्व ही गांव के एक बच्चे की डायरिया से मौत हुई थी। संभवत बच्चे के मौत के बाद से ही महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। फिलहाल सभी लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर हैं।


नवादा में डायरिया का प्रकोप, बदलपुर गांव में 27 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता