ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर

नवादा में डायरिया से 4 की मौत, गांव वालों में डर का माहौल

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में डायरिया से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में अभी 50 से ज्यादा लोग डायरिया से ग्रसित हैं. सभी की स्थिति काफी

नवादा में डायरिया से 4 की मौत, गांव वालों में डर का माहौल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में डायरिया से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में अभी 50 से ज्यादा लोग डायरिया से ग्रसित हैं. सभी की स्थिति काफी नाजुक है. सरकारी अस्पताल में सबका इलाज तो चल रहा है लेकिन व्यवस्थाएं ऐसी हैं कि मौत के आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं. 


मामला जिले के सिरदला प्रखंड के बांधी पंचायत के नक्सल प्रभावित गांव चैली के तुरिया टोला का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह सबसे पहले 25 साल की महिला गौरवा देवी की जान गई. इसके बाद शाम होते-होते उसके पति सोमर तुरिया ने भी दम तोड़ दिया. ग्रामीण पूरी तरह से डरे हुए हैं. इससे पहले बीते शनिवार को समन तुरिया के 12 साल के बेटे धीरज तुरिया की मौत हुई थी. मंगलवार को संजय तुरिया के तीन साल की बेटी सोनाली कुमारी की भी जान चली गई. ग्रामीण इन मौतों की वजह डायरिया बीमारी बता रहे हैं. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एक सप्ताह के अंदर चार की मौत से इलाके में भी दहशत का माहौल है. 


वही बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही एक मेडिकल टीम को भेजा जिसने गांव में पहुंचकर मामले का जायजा लिया और दवा देकर वापस लौट गए. हालांकि अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता