ब्रेकिंग
अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलअब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरल

नवादा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पीडी ट्रायल के जरिए कठोर सजा दिलाने की बात कही है।

बिहार न्यूज
हत्याकांड का खुलासा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीया बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। नवादा एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीसी में एसडीपीओ सुजय कुमार, पकरीबरावां थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।


एसपी ने बताया कि 27 जुलाई को बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान 28 जुलाई की सुबह देवधा कॉलेज के समीप खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुंह में मिट्टी भरकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया गया था। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को जल्द कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता