ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

8 साल के बाद भी नहीं मिला नवरूणा को इंसाफ, पिता बोले.. काश पुलिस और CBI सुशांत की तरह मामले की करती जांच

MUZAFFARPUR: नवरूण के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को 8 साल के बाद भी इंसाफ नहीं मिला है. पुलिस और सीबीआई जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही है उस तरह से करती तो इं

8 साल के बाद भी नहीं मिला नवरूणा को इंसाफ, पिता बोले.. काश पुलिस और CBI सुशांत की तरह मामले की करती जांच
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  नवरूण के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को 8 साल के बाद भी इंसाफ नहीं मिला है. पुलिस और सीबीआई जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही है उस तरह से करती तो इंसाफ मिल जाता है. 

कोर्ट पर भरोसा

नवरूणा के पिता ने कहा कि उन्होंने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है. मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है. आज न कल इंसाफ तो मिलेगा. अगर आज बेटी जिंदा होती तो ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रही होती है. नवरूण के पिता ने अतुल्य चक्रवर्ती ने कहा कि वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए के लिए 8 साल से लड़ाई लड़ रहे है. वह बेटी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे. मैं बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए किसी से डरने वाला नहीं हूं. लंबा समय लग रहा है. जिसके कारण मुझे भी परेशानी है. दिन पर दिन उम्र ढल रही है. कई तरह की बीमारी भी हो गई है. इसके बाद भी उम्मीद और हिम्मत बनाए हुए हैं. 

सीबीआई से नाराजगी

नवरूणा के पिता ने कहा कि सीबीआई जिस तरह से जांच कर रही है उससे मुझे नाराजगी है. समय पर समय लिया जा रहा है. लेकिन अब कोर्ट इस केस की मॉनिटरिंग कर रहा है. जिससे उम्मीद है. अब तक सीबीआई कोर्ट से दस बार समय ले चुकी है. 14 फरवरी को 2014 को सीबीआई ने नवरूणा केस को लेकर केस दर्ज किया. जिसके बाद से मामले की जांच में जुटी है. लेकिन आजतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. 17 सितंबर की देर रात जवाहरलाल रोड स्थित घर के खिड़की तोड़ नवरूणा को अगवा कर ली गई थी.