ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

पटना : लॉकडाउन में कंपनी ने नौकरी से निकाला, परेशान शख्स ने की खुदकुशी

PATNA : लॉकडाउन के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी छूट जाने से परेशान 35 साल के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया. मामला पटना के जगदेव पथ स्थित जानकी कुटीर अपार्टमेंट का है, जहां से इलाज के लिए उसे प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के  दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी छूट जाने से परेशान 35 साल के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया. मामला पटना के जगदेव पथ स्थित जानकी कुटीर अपार्टमेंट का है, जहां से इलाज के लिए उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. 

मृतक की पत्नी खुशी दत्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पति धनंजय पहले गुड़गांव में टेलीकॉम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात थे. फिर धनंजय वहां से जॉब छोड़ कर पटना गए. यहां भी उसने प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी ज्वाइन कर ली. लेकिन यह नौकरी लॉकडाउन के कारण छूट गई. जिसके कारण धनंजय बहुत ही परेशान चल रहे थे.

सोमवार की दोपहर 2 बजे के आसपास धनंजय बाथरूम गए लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला. तब जाकर पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई भी जवाब नहीं सुन कर पत्नी ने सास,ससुर, गार्ड सभी को इकट्ठा कर लिया. इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि धनंजय गले में गमछा लटकाकर वेंडिलेटर से  झूल रहा है. उस समय तक उसकी सांसे चल रही थी. जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर IGIMS गए.  जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.