ब्रेकिंग
Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?

नवादा में चलती डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नवादा के नारदीगंज में झुनठी गांव के पास चलती डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई, लेकिन पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

बिहार न्यूज
गांव के पास धू-धूकर जला डंपर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के झुनठी गांव के पास मंगलवार को चलती डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर सामान्य रूप से सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।


आग की लपटें तेज होती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते डंपर से छलांग लगा दी। इस वजह से उसकी जान बच गई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा डंपर जलकर खाक हो गया।


फायर विभाग को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने फायर विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही डंपर पूरी तरह जल चुका था।


फिलहाल डंपर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता