ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

वज्रपात से महिला और युवती की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां वज्रपात से एक महिला और युवती की मौत हो गई है.वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.<

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां वज्रपात से एक महिला और युवती की मौत हो गई है.वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.  जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

घटना रहूई और सरमेरा थाना इलाके की. बताया जाता है कि रहूई थाना इलाके के उतरनावा बलवापर गांव निवासी मदन यादव के दो बच्चे आंधी तूफान आने पर गांव के ही बगीचे में  गिरा हुआ आम चुनने के लिए गया थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 15 साल की पार्वती कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका भाई जेपी यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गया.  घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया हैं.

वहीं दूसरी घटना सरमेरा थाना इलाके के गोपालपुर गांव की है. जहां नंदू प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी दयावती देवी घर से बाहर किसी काम से जा रही थी. इसी दौरान  वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है.