ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, मौके पर एक की स्पॉट डेथ, दूसरे की हालत नाजुक

NALANDA : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला चंडी थाना के दलतुरपुर गांव की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला चंडी थाना के दलतुरपुर गांव की है. 

जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

मृतक की पहचान चिकसौरा थाना इलाके के वैरीगंज निवासी स्वर्गीय राज किशोर पंडित का 23 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि राकेश झारखंड के जसीडीह में टावर बनाने का काम करते थे. वह अपने  एक दोस्त भीम कुमार के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ . घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना अध्यक्ष ऋतुराज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेज दिया है. उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता