ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर

NALANDA: एक ओर जहां नालंदा का रहुई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण पूरा इलाका तबाह हो चुका है। इलाके के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वही इस त्रासदी के बीच रहुई थाना क्ष

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: एक ओर जहां नालंदा का रहुई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण पूरा इलाका तबाह हो चुका है। इलाके के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वही इस त्रासदी के बीच रहुई थाना क्षेत्र के बारांदी गांव में देर रात बार-बालाओं का अश्लील डांस का आयोजन किया गया। कोविड गाइडलाइन की अनदेखी कर भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस डांस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ना दो गज दूरी का ख्याल रखा और ना ही मास्क पहनना ही जरूरी समझा। रातभर हुए बार बालाओं के डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि रहुई के बारांदी गांव में जितिया पर्व के मौके पर हर साल मेला लगता है। इस बार भी मेला लगाया गया। मेले के समापन के दिन मेला के आयोजकों द्वारा रातभर बार बालाओं का अश्लील डांस करवाया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि रहुई थाना से कुछ ही दूरी पर रातभर अश्लील डांस होता रहा लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं हुई।

यूं कहा जा सकता है कि रहुई थाना पुलिस के नाक के नीचे ही रातभर बार बालाओं का अश्लील डांस होता रहा और पुलिस इस बात से बिलकुल बेखबर बनी रही। आपकों बता दें कि दहशरा पूजा को लेकर अभी से ही जिला प्रशासन द्वारा लगातार बैठक कर गाइडलाइन के अनुसार ही मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

 यह संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किया जा रहा है।  ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में मेले के नाम पर अश्लील डांस कराया जा रहा है और इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बनती दिख रही है।

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर

नालंदा में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, जितिया मेले के समापन पर रातभर चला कार्यक्रम, लेकिन पुलिस रही बेखबर

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता