ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

नालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

बिहार के नालंदा में जदयू प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा के पैतृक घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोर 15 से 20 लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA:बिहार के नालंदा जिले में चोरों ने जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रवक्ता संजय कांत सिन्हा के पैतृक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव स्थित बंद पड़े मकान से चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।


एक सप्ताह से बंद था पैतृक मकान

संजय कांत सिन्हा का परिवार वर्तमान में पटना में रहता है। हरनौत के रूपसपुर स्थित उनका पैतृक घर पिछले करीब एक सप्ताह से बंद था। रविवार सुबह करीब सात बजे घर का नौकर साफ-सफाई के लिए पहुंचा तो मुख्य दरवाजे सहित कई कमरों के ताले टूटे मिले। उसने तुरंत इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी।


कई अलमारियों के ताले तोड़कर बिखेरा सामान

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि लगभग सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने सात से आठ गोदरेज अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारियों में रखा सामान निकालकर पूरे घर में बिखेर दिया गया था। कई बक्सों और लॉकरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घर का हर कमरा अस्त-व्यस्त था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय तक घर के अंदर रहकर चोरी की।


चोरी गए सामान का आकलन जारी

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 15 से 20 लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भी मिलान किया जा रहा है।


पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वायड ने आसपास के इलाके में सुराग तलाशने का प्रयास किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत होता है। बंद पड़े मकान का फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


48 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी

गौरतलब है कि शुक्रवार रात भी रूपसपुर गांव में एक बंद पड़े मकान से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के नकद और आभूषण की चोरी हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की सघन जांच करने और दोनों चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।