ब्रेकिंग
हाजीपुर में केमिकल गैंग का कारनामा: गाड़ी से धुआं निकलने का झांसा देकर 1 करोड़ से अधिक की नकदी और जेवरात उड़ाएअस्थायी रूप से बंद हुआ मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, NDMA ने क्यों लिया बड़ा फैसला?रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद एक्शन में पटना पुलिस, खान ग्लोबल स्टडीज के 3 स्टाफ को थाने पर बुलाया भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की पहल, 100% इथेनॉल फ्यूल को नितिन गडकरी ने दी हरी झंडीबिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार की सरकार में बने थे एडवोकेट जनरलहाजीपुर में केमिकल गैंग का कारनामा: गाड़ी से धुआं निकलने का झांसा देकर 1 करोड़ से अधिक की नकदी और जेवरात उड़ाएअस्थायी रूप से बंद हुआ मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, NDMA ने क्यों लिया बड़ा फैसला?रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद एक्शन में पटना पुलिस, खान ग्लोबल स्टडीज के 3 स्टाफ को थाने पर बुलाया भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की पहल, 100% इथेनॉल फ्यूल को नितिन गडकरी ने दी हरी झंडीबिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार की सरकार में बने थे एडवोकेट जनरल

3 बच्चों की मां का 24 साल के युवक से हुआ प्यार, राज खुला तो पति ने उठाया अनोखा कदम; मंदिर में करा दी शादी

Bihar News: नालंदा जिले के इस्लामपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने से छोटे युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। खास बात यह रही कि इस शादी को खुद महिला के पति ने मंदिर में संपन्न कराया, जिसके बाद पूरा मामला...

3 बच्चों की मां का 24 साल के युवक से हुआ प्यार, राज खुला तो पति ने उठाया अनोखा कदम; मंदिर में करा दी शादी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. यहां तीन बच्चों की मां और एक युवक के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के बाद महिला के पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी.


मामला इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय शादीशुदा महिला का गांव के ही 24 वर्षीय युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला काफी समय से जारी था.


गांव के लोगों को भी दोनों के रिश्ते की भनक लग चुकी थी. इसी बीच शुक्रवार की रात युवक महिला से मिलने उसके घर के पास पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया. इसके बाद गांव में हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


मामले की जानकारी मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई. थाने में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे.


पूछताछ के दौरान युवक ने साफ कहा कि वह महिला के साथ ही जीवन बिताना चाहता है. वहीं महिला ने भी युवक के साथ रहने की इच्छा जताई.


इसके बाद महिला के पति ने बड़ा फैसला लिया. उसने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया और उसकी इच्छा को देखते हुए उसकी शादी प्रेमी के साथ कराने का फैसला किया.


पति खुद महिला और युवक को पास के मंदिर में लेकर पहुंचा, जहां ग्रामीणों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. यह पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया.


बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद बच्चों ने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया और अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई.


फिलहाल यह मामला इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां एक तरफ लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पति के इस फैसले को लेकर भी गांव में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.