ब्रेकिंग
BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मBCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म

नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामद

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतरजिला साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी...

नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामद
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा में सक्रिय अंतरजिला साइबर ठग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, एक टैब, एक सिम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, दो चेकबुक और 2 लाख 28 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई. राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कतरीसराय, गिरियक और पावापुरी थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे ताराबिगहा गांव में छापेमारी की. अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज मिले.


सस्ते लोन और लॉटरी का झांसा देकर करते थे ठगी

राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के साइबर ठगी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को सस्ते लोन का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे. इसके अलावा लॉटरी में बड़ी रकम निकलने की बात कहकर भी लोगों से ठगी की जाती थी.


आरोपी फोन या दूसरे माध्यमों से लोगों से संपर्क करते थे. बातचीत के दौरान उन्हें आसान लोन या लॉटरी में बड़ी रकम मिलने का लालच दिया जाता था. इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे रुपये की मांग की जाती थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरीके से कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है और गिरोह ने अब तक कितनी रकम की ठगी की है.


तीन सहोदर भाइयों समेत सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ताराबिगहा गांव से तीन सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोलू कुमार, कुंदन कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं. इनके अलावा आदित्य कुमार उर्फ चिंटू और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस ने बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी निवासी रवि कुमार और शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया है. अलग-अलग जिलों के लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के अंतरजिला नेटवर्क की भी जांच कर रही है.


19 मोबाइल और 13 ATM कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन और 13 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा एक टैब, एक सिम कार्ड, पांच बैंक पासबुक और दो चेकबुक भी जब्त किए गए हैं. पुलिस को आरोपियों के पास से 2 लाख 28 हजार रुपये नकद भी मिले हैं.


बरामद मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेजों की अब पुलिस जांच कर रही है. मोबाइल फोन में मौजूद डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए पुलिस गिरोह के संपर्कों और ठगी से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है.


बैंक खातों और लेनदेन की जांच

पुलिस अब बरामद एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक की भी जांच कर रही है. इनके जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन होता था या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है.


पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रही है कि गिरोह में लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी किसकी थी, बैंक खातों का इस्तेमाल कौन करता था और ठगी से मिली रकम को किस तरह दूसरे खातों में भेजा जाता था. दूसरे जिलों में गिरोह के संभावित सहयोगियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.


तीन थानों की टीम ने की छापेमारी

गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई. संयुक्त टीम में गिरियक अंचल निरीक्षक सुमंत कुमार, कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार और कतरीसराय थाने के दारोगा आदित्य कुमार शामिल थे.


इसके अलावा गिरियक थाने के राहुल कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रूदल पासवान, मनीष कुमार, संजय दास और कतरीसराय थाने के रिजर्व गार्ड के जवान भी छापेमारी में शामिल रहे.


प्राथमिकी दर्ज, पूछताछ जारी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस बरामद मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है.


पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यदि साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.