ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

नालंदा में महिला से सरेआम गैंगरेप की कोशिश का मामला: 11वें आरोपी ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Bihar News: नालंदा में महिला के साथ अभद्रता और गैंगरेप की कोशिश के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य आरोपी मुन्ना पांडेय अब कोर्ट में सरेंडर कर चुका है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

नालंदा में महिला से सरेआम गैंगरेप की कोशिश का मामला: 11वें आरोपी ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में महिला के साथ सरेआम अभद्रता और गैंगरेप की कोशिश के चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले के फरार चल रहे 11वें आरोपी मुन्ना पांडेय ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसके आत्मसमर्पण के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल केस में एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।


नूरसराय थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कई आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, लेकिन मुन्ना पांडेय फरार था। बुधवार को उसने बिहारशरीफ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया।


इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस वायरल वीडियो को लेकर हुई थी, जिसमें आरोपी मुन्ना पांडेय पीड़िता का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहा था। इसी वीडियो के आधार पर उसकी पहचान हुई और वह पुलिस के रडार पर आ गया था।


आरोपी का दावा

सरेंडर के बाद मुन्ना पांडेय ने मीडिया के सामने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उसका इरादा गलत नहीं था। उसने दावा किया कि पीड़िता उसी के टोले की रहने वाली है और जब भीड़ उसके साथ अभद्रता कर रही थी, तब वह उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा था।


आरोपी के मुताबिक, महिला को बचाने की कोशिश के दौरान उसे खुद भी चोट लगी। उसने यह भी कहा कि जो घटना हुई, वह बेहद शर्मनाक है और समाज के लिए कलंक है। हालांकि, उसके इस बयान पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि वायरल वीडियो में उसकी भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।


पुलिस की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी अब भी फरार

मामले को लेकर नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस इस केस को गंभीरता से ले रही है और लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अब भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर भी पुलिस सतर्क है और पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।


वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप

यह घटना 26 मार्च की बताई जा रही है, जब एक महिला शाम के समय दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता की और जबरन उसे पकड़कर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, गांव के कुछ लोगों की सतर्कता से महिला को बचा लिया गया और बड़ी वारदात टल गई। लेकिन इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


वीडियो सामने आने के बाद यह मामला न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।