ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: वैभारगिरी पर्वत पर लगी भीषण आग, दुर्लभ जड़ी-बूटियां जलकर हुई राख

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पर्यटक स्थल राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। आग ने वैभारगिरी पर्वत श्रृंखला के करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले

बिहार: वैभारगिरी पर्वत पर लगी भीषण आग, दुर्लभ जड़ी-बूटियां जलकर हुई राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पर्यटक स्थल राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। आग ने वैभारगिरी पर्वत श्रृंखला के करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। अगलगी की इस घटना में पहाड़ पर मौजूद कीमती पेड़ और दुर्लभ जड़ी बूटियां जलकर खाक हो रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ साथ जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत और ज़ू सफारी राजगीर के निदेशक हेमंत पाटिल स्वयं राजगीर में कैंप कर हालात पर नजर बनाए रखा। आग लगने के कारण पहाड़ पर विभिन्न प्रकार की दूर्लभ जड़ी बूटियों तथा कई प्रजातियों के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। लोगों की मानें तो पर्वतीय अगलगी की घटना प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में होती है। अभी गर्मी के शुरूआती मौसम में ही पहाड़ पर आग लगने की घटना शुरू हो गई है। 


विभागीय सूत्रों के अनुसार पानी की पहुंच से बाहर होने के कारण झाड़ियों एवं हरि पतियों के सहारे आग बुझाने का कार्य होता है, जिसके कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगता है। विभाग ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के कारण पेड़ों की टहनियों में आपसी घर्षण के कारण चिंगारी उत्पन्न हो या तेज हवा के कारण आपस मे पत्थरों के टकराने के कारण भी आग लग सकता है। उन्होंने किसी शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाने की संभावना से इनकार किया। अभी भी वन विभाग के कर्मियों द्वारा आगलगी को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। 

टैग्स