ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में एक DSP सस्पेंड, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर हुई बड़ी कार्रवाई

JEHANABAD : कोरोना वायरस की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के डीएसपी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD : कोरोना वायरस की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के डीएसपी पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर निलंबन की यह बड़ी कार्रवाई हुई है. जहानाबाद डीएसपी प्रभात भूषण को शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के करीबी पिंटू यादव के साथ लॉक डाउन में मछली पार्टी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.


जहानाबाद डीएसपी के ऊपर निलंबन की कार्रवाई के साथ ही बीडीओ के ऊपर भी बड़ी कार्रवाई की गई है. मछली पार्टी का आयोजन करने वाले शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के करीबी पिंटू यादव को अरेस्ट कर लिया गया है. बीडीओ अरु अन्य अधिकारियों जो इस पार्टी में शामिल थे, उनके ऊपर एफआईआर किया गया है.


इस बात की जानकारी दी गई है कि लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने को लेकर आरोपी जहानाबाद डीएसपी प्रभात भूषण को जवाब तालाब किया गया था. उनकी ओर से पेश किये गए पक्ष में असत्यता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है. हालांकि डीएसपी के ऊपर की गई कार्रवाई की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के करीबी पिंटू यादव के साथ मछली पार्टी की गई थी. इस पार्टी में दर्जनों लोग शामिल हुए थे. डीएसपी साहब के मछली पार्टी की भनक बिहार पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई  है और मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब किया. 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राउंड टेबल और जलाये गये पत्तल इस बात की गवाही बने कि एक बड़े भोज का आयोजन किया गया था. मछली बनाने के लिए बाहर से कारीगर भी बुलाये गये थे. सुशासन के अधिकारियों ने ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशों को ठेंगा दिखाया और सोशल डिस्टेंसिंग की नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी.


लॉकडाउन और सोशल डिस्टनसिंग को धत्ता बताते हुए जब साहब ने इस पार्टी में शामिल होकर मजे करने की जहमत को उठाया तो अब उनको इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टॉफ पिंटू यादव के साथ बड़ी पार्टी में शामिल होने को लेकर काफी आलोचना सरकार को झेलनी पड़ी थी.

टैग्स