ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Nalanda News: घर के बाथरूम में घुसा जंगली सियार, इलाके में मची अफरा-तफरी

NALANDA: नालंदा के बिहारशरीफ गढ़पर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक घर में जंगली सियार घुस गया। घर के बाथरूम में सियार के घुसने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देख

Nalanda News: घर के बाथरूम में घुसा जंगली सियार, इलाके में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के बिहारशरीफ गढ़पर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक घर में जंगली सियार घुस गया। घर के बाथरूम में सियार के घुसने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। 


जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू चलाकर एक घर के बाथरूम में घुसे सियार को जाल में पकड़ा। जिसके बाद मकान मालिक वेद प्रकाश ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम पिजड़ा में बंद कर सियार को अपने साथ ले गई। 


वन विभाग के कर्मी ने बताया की हमलोगों को जैसे ही घर में सियार घुसने की सूचना मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के अंदर सियार को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने जब सियार को पिजड़े में पकड़ा तो सियार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गयी। फिर वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गयी। तब इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें