ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

नालंदा मेडिकल कॉलेज के फाइनल इयर के स्टूडेंट की कोरोना से मौत, 4 पॉजिटिव

PATNA : एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखाई देने लगा है. एनएमसीएच में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र की कोरोना से मौत हो गई. वहीं उसके संपर्क में आए चार अन्य छात्र कोरो

नालंदा मेडिकल कॉलेज के फाइनल इयर के स्टूडेंट की कोरोना से मौत, 4 पॉजिटिव
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखाई देने लगा है. एनएमसीएच में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र की कोरोना से मौत हो गई. वहीं उसके संपर्क में आए चार अन्य छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बता दें कि एनएमसीएच में मेडिकल छात्र की कोरोना से यह पहली मौत है. इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया है. बताया जा है कि मेडिकल के स्टूडेंट शुभेंदु शेखर की मौत उनके गांव बेगूसराय के दहिया में हुई है. वह एमबीबीएस 2016 सत्र के स्टूडेंट थे और ओल्ड ब्वॉयज हॉस्टल में रहते थे. 

इस बारे में  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो ने बताया कि 24 फरवरी को शुभेंदु शेखर ने सर्दी-खांसी होने के बाद कोरोना टेस्ट करा कर गांव चले गए थे. रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में रहने लगे थे. सोमवार की रात अचानक उनकी मौत की खबर मिली. वहीं
मंगलवार को एमबीबीएस के चार और छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए.