ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

RCP सिंह ने काटा 70 पाउंड का केक, बड़े ही धूमधाम से मनाया CM नीतीश का बर्थडे

NALANDA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बड़े ही धूमधाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का 70वां जन्मदिन मनाया. आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गृह नालंदा के मुस्तफापुर में

RCP सिंह ने काटा 70 पाउंड का केक, बड़े ही धूमधाम से मनाया CM नीतीश का बर्थडे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बड़े ही धूमधाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का 70वां जन्मदिन मनाया. आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गृह नालंदा के मुस्तफापुर में 70 पाउंड का केक काटकर सीएम को जन्मदिन की बधाई दी. आपको बता दें कि जेडीयू सीएम नीतीश का बर्थडे विकास दिवस के रूप में मना रही है. 


नालंदा जिला मुस्तफापुर में विकास दिवस के रूप सीएम नीतीश का जन्मदिन मना रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने 70 पाउंड का केक काटा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी जदयू कार्यकर्ता आज  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं. हमारे कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों को हमारे पार्टी द्वारा अब तक के किए गए विकास के कार्यों का चर्चा करेगें. साथ ही जल जीवन हरियाली पार्ट 2 के तहत लोगों से जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगे.


आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक करेगें. इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया. इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच साड़ी और मिठाई का वितरण किया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता