ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

नालन्दा में नवनियुक्त शिक्षकों से बोले केके पाठक..आप सभी को गांव में ही रहना होगा

NALANDA: नालंदा के नूरसराय डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों से बातचीत करते हुए केके पाठक ने कहा कि बिहार में 90 फीसदी स्कूल गांव में है इसलिए आप लोगों

नालन्दा में नवनियुक्त शिक्षकों से बोले केके पाठक..आप सभी को गांव में ही रहना होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के नूरसराय डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों से बातचीत करते हुए केके पाठक ने कहा कि बिहार में 90 फीसदी स्कूल गांव में है इसलिए आप लोगों को गांव में ही रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगले साल सभी मध्य विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध होगा।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की शाम नालन्दा जिले के नूरसराय स्थित डायट संस्थान पहुंचे।डायट पहुंचकर केके पाठक ने डायट प्राचार्य फरहत जहां से भवन से संबंधित बातचीत की। साथ ही डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त शिक्षकों को कहा कि बिहार में 90 प्रतिशत स्कूल गांव में ही है। आप सभी को गांव में ही रहना होगा। साथ ही साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देना होगा।


उन्होंने कहा कि आप सभी कम्प्यूटर का भी क्लास करें।अगले वर्ष तक सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कम्प्यूटर पहुंच जाएगा। नव नियुक्त शिक्षकों को केके पाठक ने कहा कि टीचिंग एक स्किल है जो अब टेक्नलॉजी बन गयी है। गांव के स्कूलों में अब सुबह से शाम तक पढ़ाई होती है।खासकर  साढ़े तीन बजे के बाद से मिशन दक्ष कार्यक्रम के तहत बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। 


अपर मुख्य सचिव ने इस दौरान डायट परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक एसपीडी रवि शंकर,डीईओ मो.जियाउल हक,डीपीओ मो.शाहनवाज,डीपीओ अनिल कुमार,बीईओ आनंद शंकर,मो.परवेज आलम,व्याख्याता निर्मला जोशी सहित अन्य मौजूद थे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें