ब्रेकिंग
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात

Bihar News: झारखंड में लगातार बारिश का असर बिहार के नालंदा में दिखा, जहां लोकाईन नदी का जलस्तर बढ़ने से बेलदारी विगहा में तटबंध टूट गया। कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: झारखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का असर अब बिहार के नालंदा में भी दिखने लगा है। जिले में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सुबह एक बड़ी आपदा सामने आई जब लोकाईन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ पंचायत स्थित बेलदारी विगहा में तटबंध टूट गया।


इस घटना के चलते सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है और धुरीबीघा, छीतर बीघा मंडाछ और केशोपुर जैसे गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुबह-सवेरे बेलदारी विगहा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि ईसी बैग, पर्याप्त श्रमिक और मशीनरी के जरिए अविलंब मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। बाढ़ के खतरे को भांपते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है जो राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के तहत राहत शिविर स्थापित किए जाएं, जिनमें पशु चारा, चिकित्सा सुविधा, पशु स्वास्थ्य शिविर, सूखा राशन, पॉलिथीन शीट और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


हिलसा, करायपरशुराय और एकंगरसराय प्रखंड में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध की अस्थायी मरम्मत और राहत शिविरों में खाना बांटने से स्थायी समाधान नहीं होगा। इस दौरान हिलसा प्रखंड के धुरी बीघा गांव में निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार के पैर टूटने की खबर भी सामने आई है। प्रशासन फिलहाल अलर्ट मोड में है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

नालंदा से राजेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता