ब्रेकिंग
जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

नहीं थम रहा ब्लैक फंगस का कहर, 3 और मरीजों की हुई मौत.. 10 नए केस

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना में ब्लैक फंगस से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत हो गई जबकि 10 नए संक्रमित अस्पताल में भर्ती किए गए। पटना के एम्स,

नहीं थम रहा ब्लैक फंगस का कहर, 3 और मरीजों की हुई मौत.. 10 नए केस
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना में ब्लैक फंगस से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत हो गई जबकि 10 नए संक्रमित अस्पताल में भर्ती किए गए। पटना के एम्स, पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में एक-एक संक्रमितों की मौत मंगलवार को हुई। तीनों मरीज बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।


मिली जानकारी के मुताबिक पटना एम्स में 6 और पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में दो-दो नए मरीज भर्ती किए गए। मंगलवार को एम्स में पांच संक्रमितों का ऑपरेशन हुआ, जिनमें दो मरीजों की एक-एक आंख और तालू तक को निकालना पड़ा। ईएनटी की हेड डॉ. क्रांति भावना ने बताया कि कई ऐसे मरीज भी भर्ती हुए हैं, जिनके दिमाग तक में संक्रमण फैल गया है। एम्स में सोमवार को ओपीडी में कुल 23 मरीज पहुंचे। 


23 मरीजों में से 6 को फंगस वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स के वार्ड में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 74 हो गई है। आईजीआईएमएस में 9 मरीजों का ऑपरेशन हुआ। आईजीआईएमएस के वार्ड में एडमिट कुल ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 110 है। वहीं पीएमसीएच में एक महिला संक्रमित की मौत हो गई। एक गंभीर मरीज को आईजीआईएमएस के लिए रेफर किया गया। अब फंगस वार्ड में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 21 रह गई है। दूसरी ओर भागलपुर के मायागंज अस्पताल में अब तक 13 ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के मरीज भर्ती हो चुके हैं।

टैग्स