ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

सासाराम में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना

सासाराम में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 


घटना बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के कछवा थाना के मंगराव गांव से है जहां नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आयुष आनंद और 12 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है. दोनों आपस में चचेरे भाई थे. बताया जाता है कि दोनों खेल-खेल में सोन नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान ही दोनों डूब गए. स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को किसी तरह सोन नदी से निकाला. 


दोनों बच्चों को परिजनों ने उन्हें नासरीगंज के पीएससी लाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता