ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

नाबालिग बाइक सवार ने मारी ठोकर, दुधमुंहे बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

BETTIAH: बेतिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। दुधमुंहे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर ब

नाबालिग बाइक सवार ने मारी ठोकर, दुधमुंहे बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। दुधमुंहे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाबालिग बाइक सवार की गलती से तीन बच्चों के पिता की मौत हो गयी। घटना के बाद नाबालिग बाइक सवार मौक से फरार हो गया।


मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के बगीचा टोला निवासी देवलाल राम के 32 वर्षीय पुत्र अजय राम के रूप में हुई है। जो प्राइवेट भारत फाइनेंस बैंक में काम करते थे। अजय राम को तीन बच्चों में दो लड़की और एक सात दिन का लड़का है। अजय राम होली मनाने के लिए गये हुए थे और बाइक से घर की ओर लौट रहे थे तभी चुड़िहारवा टोला के पास एक बाईक सवार नाबालिग बच्चे ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद वो बुरी तरह घायल हो गये। 


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। रात के वक्त पटना ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिला। जिसके बाद सुबह में एंबुलेंस मिलने के बाद परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले किया। जैसे ही शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। सभी की आंखें आंसूओं से भर गए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


नाबालिग बाइक सवार ने मारी ठोकर, दुधमुंहे बच्चे के सिर से उठा पिता का साया