ब्रेकिंग
Bihar Land Records: बिहार में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब भू-अभिलेख पोर्टल से पुराने रिकॉर्ड की मिलेगी डिजिटल स्कैन कॉपीम्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का गयाजी दौरा, राज्यपाल और मंत्री विजय सिन्हा ने किया स्वागतशिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज, पांच को किया गया सीलवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारपुलिस से भागने के दौरान आरोपी की नदी में डूबने से मौत, थाना पहुंचकर परिजनों ने किया भारी बवाल; महिला SHO ने तान दी पिस्टलBihar Land Records: बिहार में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब भू-अभिलेख पोर्टल से पुराने रिकॉर्ड की मिलेगी डिजिटल स्कैन कॉपीम्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का गयाजी दौरा, राज्यपाल और मंत्री विजय सिन्हा ने किया स्वागतशिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज, पांच को किया गया सीलवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारपुलिस से भागने के दौरान आरोपी की नदी में डूबने से मौत, थाना पहुंचकर परिजनों ने किया भारी बवाल; महिला SHO ने तान दी पिस्टल

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का गयाजी दौरा, राज्यपाल और मंत्री विजय सिन्हा ने किया स्वागत

Myanmar President Bihar Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया रवाना हुए, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Myanmar President Bihar Visit
म्यांमार के राष्ट्रपति का बिहार दौरा
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Myanmar President Bihar Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह अपने विशेष विमान से गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। उनका विमान सुबह करीब 8:55 बजे लैंड हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया के लिए रवाना हो गया।


जानकारी के अनुसार, बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति कुछ समय एक निजी होटल में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।


राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बोधगया में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


इधर, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे बोधगया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। बीटीएमसी और महाबोधि मंदिर परिसर के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।


महाबोधि मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर सुबह 11:30 बजे तक प्रतिबंध रहा। साथ ही, सुरक्षा कारणों से बोधगया में फुटपाथी दुकानों को भी बंद कराया गया। दुमोहान, पच्छटी मोड़ सहित कई प्रमुख इलाकों में दुकानों को हटाया गया है। नगर परिषद बोधगया द्वारा पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को भी विशेष रूप से दुरुस्त किया गया है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता