ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

MUZAFFARPUR CRIME: शादी के लिए छात्रा का अपहरण, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मुजफ्फरपुर के बोचहाँ में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। पिता के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
कोचिंग जाने के दौरान अपहरण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बोचहाँ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा रोजाना की तरह कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक छात्रा के नहीं आने पर परिजन चिंतित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। वहीं, छात्रा के पिता के आवेदन पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही एक युवक ने अपनी मां, बहन और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण कर लिया है।


पिता जब पूछताछ के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजन घर से फरार मिले। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि अपहरणकर्ता उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी या अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस छापेमारी कर कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता