ब्रेकिंग
पूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायलपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से उलझी गुत्थी; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहचान नहीं होने के कारण मामला और उलझ गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया...

मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से उलझी गुत्थी; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तुर्की थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन स्थित शिव मंदिर के पास की है. सुबह स्थानीय लोगों ने रेल पटरी पर युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.


घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.


पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. पहचान नहीं होने के कारण पुलिस के सामने घटना की गुत्थी और उलझ गई है. आसपास के थानों और लापता लोगों के रिकॉर्ड से भी मिलान किया जा रहा है.


प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है.


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को भी खंगाल रही है. वहीं मृतक की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों और अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है.