ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: अबतक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि, फायर ऑफिसर बोले- 10-15 लोगों की डेड बॉडी निकाला गया; आंकड़ों में खेल क्यों?

Muzaffarpur Prasad Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 10 से 15 लोगों की मौत की बात कही है।

Muzaffarpur Prasad Hospital Fire
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Muzaffarpur Prasad Hospital Fire: मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित ICU वार्ड में लगी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 12 छोटी-बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के साथ अस्पताल को पूरी तरह खाली कराया गया। ICU समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकालकर शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। नगर आयुक्त ने कहा, "इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। जांच टीम मौके पर काम कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।"


वहीं, फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की सटीक संख्या का आकलन अभी जारी है। घटनास्थल से कई शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। देर रात लगी आग के दौरान ICU में भर्ती लगभग 10 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि 10-15 लोगों की डेड बॉडी निकला गया है। घटना के बाद FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।






मृतकों के नाम (अब तक पुष्टि):

शशांक कुमार, औराई (मुजफ्फरपुर)

गीता देवी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)

उदय कुमार, तरियानी (शिवहर)

कृष्ण नंदन

चंचला कुमारी

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता