ब्रेकिंग
131 करोड़ रुपये के अवैध बालू खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक 8 ठिकानों पर छापेमारीबिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा के साथ किया गलत काम, फिर खिला दी दवाई; परिजनों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर टीचर को धुनाबिहार में जमीन मापी के दौरान बवाल: महिला CO और पुलिस टीम पर हमला, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIR131 करोड़ रुपये के अवैध बालू खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक 8 ठिकानों पर छापेमारीबिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा के साथ किया गलत काम, फिर खिला दी दवाई; परिजनों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर टीचर को धुनाबिहार में जमीन मापी के दौरान बवाल: महिला CO और पुलिस टीम पर हमला, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIR

Bihar Accident News: बिहार में तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटी, गाड़ी पर सवाल पांच बच्चे दबे; एक की मौत

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में ईंट ढोने जा रही पिकअप पलटने से पांच बच्चे दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर हंगामा कर बैठे।

Bihar Accident News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में गुरुवार की सुबह एक भयावह हादसा हुआ जब बीएमपी-6 के पास एक पिकअप पलट गई। पिकअप पर ईंट लेने जा रहे पांच बच्चे सवार थे, जो वाहन के नीचे दब गए। मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे और पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई तक हो गई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक किशोर की पहचान कोठिया गांव निवासी राज कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि बच्चे कोठिया गांव से सीएनजी पिकअप वैन में बैठकर ईंट ढोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप का चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।


मिठनपुरा थाना प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि यह हादसा वाहन की ओवर स्पीड और अनियंत्रित होने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता