ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

SKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के SKMCH से सामने आई कुछ तस्वीरों ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को पर्याप्त जगह और सुविधाएं नहीं मिलने की स्थिति में फर्श पर उपचार कराना पड़ रहा है। खासकर गरीब...

SKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शन
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लगातार दावे कर रही है, लेकिन अस्पतालों की जमीनी तस्वीर इन दावों से अलग नजर आ रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के SKMCH से सामने आया है, जहां सुविधाओं की कमी के बीच गरीब मरीजों को अस्पताल के हॉल में फर्श पर इलाज कराने की मजबूरी दिखाई दे रही है.


अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने के कारण फर्श पर ही उपचार कराना पड़ रहा है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल पैदा कर रही है.


SKMCH जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं और बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है. इसके बावजूद मरीजों को फर्श पर इलाज कराने की तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही हैं.


सरकार की ओर से अस्पतालों में बेहतर इलाज, पर्याप्त सुविधाएं और मरीजों को राहत देने के कई दावे किए जाते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर के इस अस्पताल की तस्वीरें जमीनी हकीकत को अलग कहानी बयां करती नजर आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं आखिर कब तक मिल पाएंगी.