ब्रेकिंग
प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

बिहार में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की डूबने से मौत, पोखर में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के दुबियाही चौर में पोखर में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डूबने से दो युवकों धीरज कुमार और नीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाही पंचायत के दुबियाही चौर में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृतकों की पहचान दुबियाही निवासी आलोक सिंह के पुत्र धीरज कुमार (16 वर्ष) तथा शिवहर जिले के तरियानी गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र नीरज कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पास के पोखर में नहाने गए थे। 


इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि धीरज कुमार और नीरज कुमार को नहीं बचाया जा सका।


घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पोखर से बाहर निकलवाया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता