ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में खौफनाक वारदात: पति ने 6 महीने की बेटी के सामने पत्नी का रेता गला, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दुबई से लौटे एक युवक पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी...

बिहार में खौफनाक वारदात: पति ने 6 महीने की बेटी के सामने पत्नी का रेता गला, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजेपुर थाना क्षेत्र के राजपुर नवादा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोप है कि वारदात को महिला के पति ने अंजाम दिया, जो रविवार को ही दुबई से घर लौटा था. घटना के समय महिला अपनी छह महीने की बेटी के साथ कमरे में थी. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतका की पहचान राजेंद्र भगत की बेटी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. उसका विवाह वर्ष 2022 में बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी शंभू भगत के बेटे मनोज भगत से हुआ था. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए. बड़ा बेटा पिता के घर पर रहता था, जबकि छह महीने की बेटी अपनी मां के साथ ननिहाल में थी.


परिजनों के अनुसार, मनोज भगत दुबई में काम करता था और रविवार की शाम ही विदेश से लौटकर सीधे अपनी ससुराल पहुंचा था. घर आने के बाद उसने सामान्य तरीके से परिवार के लोगों से बात की और पीने के लिए बिसलेरी का पानी मांगा. परिजनों ने बाजार से पानी मंगवाकर दिया. कुछ देर बाद जब घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए, तब वह कमरे में गया, जहां पिंकी अपनी बेटी के साथ मौजूद थी. आरोप है कि इसी दौरान उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले धारदार फसुल से पत्नी पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई.


मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही मनोज और उसके परिवार वाले पिंकी को उसके कद को लेकर ताने देते थे. इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था. करीब दो साल पहले इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी. पंचायत के बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया, लेकिन दोनों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.


घटना की सूचना मिलते ही सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल की जांच के दौरान आरोपी का एक जूता भी बरामद किया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.


SDPO अभिजीत कौर ने बताया कि राजपुर नवादा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या हुई है. परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. घटनास्थल से आरोपी का जूता मिला है. फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.