ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की खरीदारी करने निकली महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में संजय सिनेमा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने 33 वर्षीय सोनी कुमारी को कुचल दिया। छठ की खरीदारी करने निकली महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद बच्चा बाल-बाल बच गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजय सिनेमा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 33 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव निवासी लोकेश सिंह की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि सोनी कुमारी छठ पूजा को लेकर खरीदारी करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान संजय सिनेमा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गया।


घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू की।


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छठ पूजा की खरीदारी के लिए निकली महिला की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

टैग्स