ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में 6 अक्टूबर 2022 से ड्यूटी से गायब प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी को विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया।

बिहार न्यूज
अनुशासनहीनता और लापरवाही का मामला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही एक प्रशिक्षु महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू की गई।


बर्खास्त की गई प्रशिक्षु महिला सिपाही की पहचान सोनी कुमारी (कांस्टेबल संख्या-1836) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुंगेर जिले की रहने वाली हैं।


1397 दिनों तक बिना सूचना ड्यूटी से रहीं गायब

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी 6 अक्टूबर 2022 से मुजफ्फरपुर जिला बल से लगातार अनुपस्थित थीं। वह 1397 दिनों (3 वर्ष, 11 महीने और 28 दिन) तक बिना किसी पूर्व सूचना या विभागीय अनुमति के ड्यूटी से गायब रहीं। पुलिस विभाग ने इतनी लंबी अनुपस्थिति को सेवा के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना।


कई नोटिस भेजे गए, लेकिन नहीं दिया जवाब

SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विभागीय कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। महिला सिपाही को कई बार ड्यूटी पर लौटने और अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए नोटिस भेजे गए। उनके गृह पते पर डाक और विशेष दूत के माध्यम से भी पत्र भेजकर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन उन्होंने न तो ड्यूटी ज्वाइन की और न ही कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था।


विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर हुई बर्खास्तगी

विभागीय जांच के दौरान संचालन पदाधिकारी ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, साक्ष्यों और गवाहों के बयानों की गहन समीक्षा की। जांच में सोनी कुमारी को आरोपों का दोषी पाया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि इतने लंबे समय तक बिना अनुमति ड्यूटी से फरार रहना वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। पुलिस जैसे अनुशासित बल में इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए SSP के निर्देश पर प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता