ब्रेकिंग
Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल

तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज निजी सुरक्षा गार्डों ने शनिवार को काम बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर तीन दिनों में बकाया वेतन की एक महीने की राशि खाते में भेजने का...

तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज निजी सुरक्षा गार्डों ने शनिवार को करीब दो घंटे तक काम ठप कर दिया. सुरक्षा गार्डों के काम बंद करने से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई. मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) और सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे गार्डों से बातचीत की.


अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों को आश्वासन दिया कि अगले तीन दिनों के भीतर उनके खाते में कम से कम एक महीने का बकाया वेतन भेज दिया जाएगा. इसके साथ ही बाकी बकाया वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान भी जल्द करने का भरोसा दिया गया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद सुरक्षा गार्डों ने अपना विरोध समाप्त किया और दोबारा ड्यूटी पर लौट गए.


महिला सुरक्षा गार्ड निभा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें 540 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से किसी भी सुरक्षा गार्ड को भुगतान नहीं किया गया है. लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद सभी गार्डों ने मिलकर काम बंद करने का फैसला लिया.


निभा श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद डीपीएम और सिविल सर्जन ने सुरक्षा गार्डों से बातचीत की. अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांगा और इस अवधि में एक महीने का वेतन खाते में भेजने का भरोसा दिया. साथ ही बाकी भुगतान से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया गया.


सुरक्षा गार्डों के काम बंद करने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और गार्डों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था दोबारा सामान्य हो गई.


अस्पताल कर्मियों के अनुसार, सुरक्षा गार्डों के वेतन का भुगतान लंबे समय से प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया में अटका हुआ है. अब अधिकारियों की ओर से तीन दिनों के भीतर एक महीने का बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया गया है. सुरक्षा गार्डों की नजर अब इसी भुगतान पर है.