ब्रेकिंग
Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!✦Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!

मुजफ्फरपुर: पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी रग्बी कोच राहुल गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार रग्बी कोच राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग खिलाड़ी की शिकायत पर दर्ज केस में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे रग्बी कोच राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार पर एक नाबालिग खिलाड़ी के द्वारा बैड टच करने का आरोप  लगाया गया था । इस संबंध में तुर्की थाना में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।


एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के चढुंआ गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।