ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, भूमि विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी में प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद हत्या की वजह सामने आई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्तों सहित आरोपियों को दबोच लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक स्थित मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सह किताब दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा (श्याम सुंदर प्रसाद) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। 


मृतक के पुत्र के फर्दबयान के आधार पर सिवाईपट्टी थाने में कांड संख्या 133/26 दर्ज की गई थी। इसके बाद गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सिवाईपट्टी निवासी नामजद अभियुक्त अविनाश कुमार और सनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे का मुख्य कारण मृतक और अभियुक्तों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद तथा आपसी रंजिश है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य कड़ियों की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी ने इस त्वरित और सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता