ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरल

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर में पुलिस की गश्ती गाड़ी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर थाना परिसर का बताए जा रहे इस वीडियो में गाड़ी के अंदर एक कुत्ता आराम फरमाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग...

Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर में पुलिस की गश्ती गाड़ी के अंदर बैठे कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो नगर थाना परिसर का बताया जा रहा है, जहां थाना परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी के अंदर एक कुत्ता आराम से बैठा नजर आ रहा है.


बताया जा रहा है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी थाना परिसर में खड़ी थी. इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर गाड़ी के अंदर बैठे कुत्ते पर पड़ी. किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग कमेंट और मैसेज के जरिए इस पूरे मामले पर मजाकिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर चिंता जताई है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार देखने को मिल रही है. इनके कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को कई जगहों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है.


फिलहाल पुलिस की गश्ती गाड़ी में कुत्ते के आराम फरमाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.