ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गयी है। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श

मुजफ्फरपुर में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गयी है। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव की है। मृतक की पहचान कामेश्वर उर्फ कमलेश्वर साह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि जहरीली शराब पीने से पिता की मौत हो गयी है। शनिवार की शाम को 6 बजे पिता ने गांव में शराब पीये थे। गांव में सहनी लोग शराब बेचता है वही जाकर उन्होंने शराब पी थी। जहरीली शराब पीने के कारण उनकी मौत हो गयी। 


मृतक की पत्नी कमली देवी ने मुसहरी थाने लिखित शिकायत की। इस बात का जिक्र किया कि जहरीली शराब पीने से उनके पति की मौत हुई है। कमली देवी ने बताया कि बीते 30 सितंबर की देर शाम यह सूचना मिली थी कि बिंदा गांव के बांध पर उनके पति बेहोश पड़े हुए हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग के साथ वह जाकर देखी तो पति के मुंह से झाग निकल रहा था और शराब का गंध आ रहा था वे बेहोश पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्हें उठाकर घर लाया गया और स्थानीय स्तर पर इलाज शुरू किया गया लेकिन शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गयी। 


मृतक की पत्नी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि मुसहरी थाना क्षेत्र के बिंदा बांध पर शराब कारोबारी कमेश्वर सहनी और लखींद्र सहनी के द्वारा जहरीली शराब पिलाकर हमारे पति को साजिश के तहत मारा गया है। वहीं पूरे गांव में इस बात की चर्चा हो रही है कि जहरीली शराब से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुसहरी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बिंदा गांव में एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर गई थी जहां शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता