ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के चर्चित मंजू देवी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लापता छह वर्षीय आर्यन का शव बरामद किया गया है। जांच में सामने आई नई जानकारी और पुलिस की...

मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime Case News:  मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में चर्चित मंजू देवी हत्याकांड की जांच में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ. हत्या के बाद से लापता मंजू देवी के छह वर्षीय बेटे आर्यन कुमार का शव विशुनपुर सुमेर गांव स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास पासवान को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया.


शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मृतक बच्चे के नाना विनोद साह ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान आर्यन कुमार के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण पुलिस मौके पर मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.


पुलिस के अनुसार, मंजू देवी की हत्या के बाद उनका छह वर्षीय बेटा आर्यन भी लापता था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी हरि पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद मुख्य आरोपी विकास पासवान को बिहार से बाहर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया.


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विकास पासवान से मिली जानकारी के आधार पर विशुनपुर सुमेर गांव की झाड़ियों में तलाश की गई, जहां से आर्यन का शव बरामद हुआ.


मामला 27 जुलाई को सामने आया था, जब नेता चौक के समीप मंजू देवी का शव बरामद हुआ था. इसके बाद उनके पिता विनोद साह के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में मुख्य आरोपी विकास पासवान के परिजनों के अलावा एक निजी नर्सिंग होम के संचालक रंजीत कुमार को भी आरोपी बनाया गया था.


पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू की. पहले हरि पासवान को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद मुख्य आरोपी विकास पासवान को पुलिस ने पकड़ लिया. अब आर्यन का शव मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है.


इस मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, वायरल तस्वीरों की जांच की जा रही है और उनकी वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है.


कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है.