ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

कई महीनों से झुका 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल, ग्रामीणों और बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित हरिशंकर मनियारी पंचायत में 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल कई महीनों से झुका हुआ है। पोल के नीचे गहरा पोखर होने से उसकी नींव कमजोर हो गई है, जिससे बच्चों, किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

बिहार न्यूज
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत हरिशंकर मनियारी पंचायत के वार्ड संख्या-04 में स्थित 11 हजार वोल्ट क्षमता वाला बिजली का रेल पोल जर्जर होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सिलौत भीमल और सिलौत बैजनाथ के बीच चौर क्षेत्र में स्थित यह पोल काफी नीचे झुक चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली पोल के ठीक नीचे लगभग 15 से 20 फीट गहरा पोखर और गड्ढा होने के कारण इसकी नींव कमजोर हो गई है। परिणामस्वरूप पोल एक ओर झुक गया है और उसकी स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। हरिशंकर मनियारी पंचायत निवासी मुकेश कुमार उर्फ नन्हे नेता ने बताया कि यह बिजली पोल कई महीनों से झुका हुआ है।


 इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पोल के आसपास गांव के बच्चे क्रिकेट खेलते हैं तथा ग्रामीण अपने मवेशियों और बकरियों को चराने के लिए यहां आते-जाते हैं। इसके अलावा आसपास खेती-बाड़ी का कार्य भी होता है। ऐसे में यदि पोल गिरता है तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।


ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब पोल की मरम्मत कराने अथवा उसे बदलने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वहीं इस संबंध में मार्कन फिटर के विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने फोन पर बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग द्वारा स्थल का निरीक्षण कर समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।

टैग्स