ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरपुर में पत्नी की तलाश में पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, गमछा दिखाकर रुकवा दी ट्रेन

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में पत्नी की बरामदगी नहीं होने से नाराज युवक ने थाना गेट पर हंगामा किया और रेलवे ट्रैक के पास गमछा दिखाकर ट्रेन रुकवा दी। जिससे मौेके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

बिहार न्यूज
आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में पत्नी की बरामदगी नहीं होने से नाराज एक युवक ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। युवक ने पहले सकरा थाना के बाहर प्रदर्शन किया, फिर सड़क पर लेट गया और कई बार आत्महत्या की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने रेलवे ट्रैक के पास पहुंचकर गमछा दिखाकर ट्रेन रुकवा दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी सानंद कुमार उर्फ भोला अपनी पत्नी की बरामदगी नहीं होने से नाराज था। उसने सकरा थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान वह सड़क पर लेट गया और गले में गमछा बांधकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।


युवक के प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम होने का असर पास स्थित रेलवे गुमटी पर भी पड़ा। गुमटी के आसपास भारी जाम लग जाने के कारण उसे समय पर बंद नहीं किया जा सका। ऐसे में सुरक्षा कारणों से बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को ढोली रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।


आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन

हंगामे और रेलवे फाटक के पास जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सड़क और रेलवे ट्रैक के पास से हटाया गया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद रेलवे गुमटी बंद कर ट्रेन को मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन लगभग 15 मिनट तक ढोली स्टेशन पर खड़ी रही।


पत्नी और बच्चे के अपहरण का कराया था मामला दर्ज

सानंद कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी शोभा देवी अप्रैल 2025 में अपने बच्चे को लेकर घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के लापता होने पर उसने सकरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसका कहना है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस उसकी पत्नी और बच्चे को बरामद नहीं कर सकी है।


पुलिस ने बताया मामला कोर्ट में लंबित

वहीं, सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि युवक द्वारा पत्नी और बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस दिल्ली पहुंची थी, जहां महिला ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।


पुलिस के अनुसार, महिला ने अपहरण की बात से इनकार किया है और पति के साथ रहने से भी मना कर दिया है। चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए महिला को यहां नहीं लाया जा सका। फिलहाल पूरा मामला कोर्ट में लंबित है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता