ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

पूजा पंडालों में अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती, सादे लिबास में भी तैनात रहेगी पुलिस; गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पूजा पंडालों में अतिरिक्त जवानों और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। मनचलों, उपद्रवियों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में दशहरा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। SSP कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।



SSP कांतेश मिश्रा ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। हरिसभा, पंकज मार्केट और सिकंदरपुर चौक जैसे इलाकों में पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटती है, इसलिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।



महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजा पंडालों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी सादे लिबास में भी मुस्तैद रहेंगे। मनचलों और उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पहले दिन से ही कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया गया है।



दशहरा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है। SSP ने कहा कि ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटने के साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा के दौरान शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता