ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

बदहाल सड़क को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, मुजफ्फरपुर के बेला मोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में जर्जर सड़क को लेकर बेला मोड़ के पास लोगों ने पूसा मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लंबे समय से खराब सड़क की मरम्मत न होने से नाराज लोग अब सड़क निर्माण...

बदहाल सड़क को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, मुजफ्फरपुर के बेला मोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क निर्माण की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। बेला थाना क्षेत्र के बेला मोड़ के पास वर्षों से जर्जर और अधूरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पूसा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। अचानक हुए इस आंदोलन से पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई और आवागमन ठप हो गया।


ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है, लेकिन कई बार शिकायत और मांग के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही नए निर्माण की कोई ठोस पहल की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसी नाराजगी के चलते आखिरकार लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।


जाम के कारण पूसा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसें, एंबुलेंस, निजी वाहन और मालवाहक गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को पैदल ही अपना सफर तय करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों पर भी इसका सीधा असर पड़ा।


प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और “सड़क बनाओ, जनजीवन बचाओ” जैसे नारे लगाए। आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन अब तक केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है।


सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर जाम हटाने की अपील की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


हालांकि, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा रहा और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन यातायात व्यवस्था अभी भी प्रभावित है।