ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, प्रशासन और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बच्चों की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
बच्चों की तलाश जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित बाल आश्रय गृह से देर रात करीब 10 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद से जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


निरीक्षण के दौरान खुली पोल

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने नरौली स्थित इस बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में बच्चे वहां से गायब हैं। बताया जा रहा है कि देर रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए करीब 10 बच्चे आश्रय गृह की दीवार लांघकर या किसी अन्य रास्ते से भागने में सफल रहे। इन बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली और आश्रय गृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ पूर्वी के साथ-साथ मुसहरी थाना पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। आश्रय गृह में मौजूद अन्य बच्चों और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे किस समय और कैसे फरार हुए। इस मामले में आश्रय गृह के अधीक्षक द्वारा स्थानीय मुसहरी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।


मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के गायब होने की सूचना मिली है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।


सुरक्षा पर सवाल: नरौली स्थित इस बाल आश्रय गृह से एक साथ 10 बच्चों का गायब होना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और चिंता है। प्रशासन अब इस बिंदु पर भी जांच कर रहा है कि क्या इस घटना के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ है या फिर प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चे खुद भाग निकले। फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता बच्चों को जल्द से जल्द 'ट्रेस' करने की है।

मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, प्रशासन और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता