ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

झमाझम बारिश के बीच चूहों ने रोक दी शहर की रफ़्तार,गुल हुई ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती; जानिए फिर क्या हुआ

MUZAFFARPUR : बिहार में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है। राज्य में कई इलाकों में सड़के धंसने की खबर भी निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक रोचक मामला मुजफ्फरपुर से नि

झमाझम बारिश के बीच चूहों ने रोक दी शहर की रफ़्तार,गुल हुई ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती; जानिए फिर क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है। राज्य में कई इलाकों में सड़के धंसने की खबर भी निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक रोचक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। यहां बारिश के बीच चूहों ने माड़ीपुर चौराहा पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती गुल कर दी। जिसके चलते शनिवार सुबह नौ बजे से ही सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण वहां जाम लगना शुरू हो गया। जाम के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। 


दरअसल, बिहार में बीते एक सप्ताह से राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है इसके कारण कई जगहों पर सड़कें धंस गई है तो कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान मुजफ्फरपुर में चूहों ने ट्रैफिक सिग्नल का तारिका डाला जिसके कारण ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती गुल हो गई और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण गाड़ियों की कतार माड़ीपुर ओवरब्रिज होते इमलीचट्टी तक पहुंच गया। उधर, इमलीचट्टी में जलजमाव और गड्ढ़े के कारण पहले से जाम लगा था। इससे समस्या और गंभीर हो गई। 


वहीं, इससे पहले 10 अप्रैल को माड़ीपुर समेत शहर के तीन चौराहों पर सिग्नल से ट्रैफिक संचालन व निगरानी की शुरुआत की गई थी। इनमें कलमबाग चौक के साथ ही इमलीचट्टी चौराहा भी शामिल है। इसके बाद पहली बार किसी सिग्नल में तकनीकी समस्या हुई है। फिलहाल शहर के नौ चौराहों पर चालू नौ ट्रैफिक सिग्नल में दो बंद हैं। करीब एक माह से लक्ष्मी चौक पर लगा सिग्नल बंद है। कल्वर्ट निर्माण व सड़क काटने के कारण एमएससीएल ने वहां अस्थायी तौर पर कुछ दिनों के लिए सिग्नल को बंद किया है। काम पूरा होने के बाद उसे चालू किया जाएगा।