ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

पहले प्यार, फिर शादी... अब साथ रखने से इनकार; पति के घर की चौखट पर बैठी महिला लगा रही न्याय की गुहार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती के बाद मंदिर में शादी का दावा करने वाली युवती ने ससुराल के बाहर बैठकर न्याय की मांग की है। युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर पूरा मामला क्या है और युवती ने क्या कहा...

पहले प्यार, फिर शादी... अब साथ रखने से इनकार; पति के घर की चौखट पर बैठी महिला लगा रही न्याय की गुहार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा स्थित राम जानकी मंदिर में हुई एक शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के कुछ ही दिनों बाद युवक के कथित तौर पर घर से फरार होने के बाद युवती उसके दरवाजे पर बैठकर न्याय की मांग कर रही है. युवती का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में प्रवेश नहीं दे रहे हैं.


युवती के अनुसार, उसकी युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. युवती का दावा है कि नरसंडा स्थित राम जानकी मंदिर में दोनों ने शादी की थी. शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में युवक कथित तौर पर उसे छोड़कर फरार हो गया.


युवती का आरोप है कि युवक के घर पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह अपने कथित पति के घर के दरवाजे पर ही बैठ गई. युवती का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और शादी के बाद उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए.


युवती ने बताया कि वह लगातार युवक और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. उसका दावा है कि इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान युवक ने उसे बताया था कि वह अपने घर पर है, लेकिन अब परिवार के लोग उसके बारे में अलग-अलग बातें कह रहे हैं.


न्याय की मांग को लेकर युवती अपने कथित पति के घर के बाहर बैठी हुई है. वह स्थानीय लोगों को अपनी पूरी बात बता रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी न्याय की गुहार लगा रही है. युवती का कहना है कि शादी के बाद अब उसे अपने पति के साथ रहने का अधिकार मिलना चाहिए.


युवती ने खुद को महादलित परिवार से आने वाली बताते हुए आरोप लगाया है कि इसी वजह से उसके साथ भेदभाव और प्रताड़ना की जा रही है. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. मामले में दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.


घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवती के साथ वास्तव में शादी हुई है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.


फिलहाल शादी की वास्तविक स्थिति, युवक के घर से चले जाने और युवती के लगाए गए आरोपों को लेकर पूरी तस्वीर सामने नहीं आई है. पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.