ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

मातम में बदली खुशियां: तीसरी शादी से तीन दिन पहले हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत, इंतजार करती रह गई दुल्हन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव में तीसरी शादी से पहले खरीदारी करने निकले 45 वर्षीय रंजीत भगत की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरमा गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब अपनी तीसरी शादी की तैयारी कर रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार को उस समय हुई जब मृतक रंजीत भगत अपनी शादी के लिए खरीदारी करने केरमा चौक गया था।


रंजीत भगत केरमा चौक पर शादी के तैयारी के लिए सामान खरीदारी कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत भगत वैशाली जिले के एक निजी डिग्री कॉलेज में कार्यरत थे। उनकी दो शादियां पहले ही हो चुकी थीं और आगामी 13 मई पूजा माटकोर और 14 मई को तीसरी शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और हर तरफ खुशियों का माहौल था।


इस अचानक हुई अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता